Site icon Yashbharat.com

पूर्व विधायक की बेटी को पोर्न फिल्म दिखा बलात्कार करते थे बाप-बेटे

Rape Cases

मानसा। देश में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पंजाब के मानसा जिले का है जहां पर एक पूर्व विधायक की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप इलाके के ही रहने वाले बाप-बेट पर लगा है। आरोपियों की पहचान आत्मा सिंह और उसके बेटे अमनदीप के रूप में हुई है। जोगा पुलिस थाने में दोनों बाप-बेटे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोगा एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बाप-बेटे काफी समय से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

दोनों आरोपी कपड़ा व्यापारी हैं और वे पीड़िता की मां को बहुत अच्छे से जानते हैं। पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिता के गुजर जाने के बाद वह अपनी मां के साथ रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है, जिसके कारण पीड़िता पड़ोस में घरेलू काम करने के लिए मजबूर थी। पीड़िता के साथ आरोपियों ने तीन महीने पहले रेप किया था। इसके बाद से ही आरोपी पीड़िता के साथ रेप कर रहे थे। वे उसे धमकी देते थे कि अगर वे इस बारे में किसी को बताती है तो इसका उसे घातक परिणाम भुगतना होगा। इतना ही नहीं आोरोपी आत्मा सिंह पीड़िता को पोर्न देखने के लिए भी मजबूर करता था और फिर उसके साथ रेप करता था।

Exit mobile version