Site icon Yashbharat.com

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान मो. शमी की वापसी, महिला विश्वकप के लिए भी टीम की घोषणा

india cricket team m

मुंबई. न्यूजीलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने रविवार रात भारतीय टीम का ऐलान किया। उप-कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मो. शमी की टीम में वापसी हुई है। दोनों को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैचों की श्रृंखला में आराम दिया गया था।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, रिषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर।

महिला टी-20 विश्व कप कीटीम भी घोषित
रविवार को बीसीसीआई ने फरवरी में सिडनी में आयोजित होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान भी किया। हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तान होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्र्रेलिया से 21 फरवरी को सिडनी में खेलेगा। टीम में हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया(विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी को शामिल किया गया है।

Exit mobile version