भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एसके सेट को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का 24 वा चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। जस्टिस सीट को बुधवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। शपथ के बाद मीडिया से चर्चा में श्री सेठ ने कहा कि पद संभालते ही प्राथमिकताएं तय की जाएगी, उनका कहना है कि उनका पूरा जोर की फाइलिंग पर रहेगा साथ ही उनका प्रयास होगा कि आम आदमी को जल्द से जल्द न्याय मिले। बता दे कि 1 नवंबर 2018 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के पद की शपथ ली थी, इसके बाद जस्टिस सेठ को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठता के आधार पर उन्हें हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश की थी, इसके बाद 9 नवंबर को कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। जस्टिस सेठ का जन्म 10 जून 1957 को हुआ, बीए एलएलबी करने के पश्चात उन्होंने वर्ष 1991 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत का व्यवसाय शुरू किया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया 19 जनवरी 2004 को जस्टिस सेठ को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया।