Site icon Yashbharat.com

नौसेना ने बैन किया Facebook, सैनिकों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर भी प्रतिबंध

30 12 2019 facebook 19889394

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने नौसेनिकों द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।सोशल मीडिया पर दुश्मन की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते सात नौसैनिकों के पकड़े जाने के बाद ये कठोर कदम उठाया गया है।

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 27 दिसंबर को जारी किया गया था। नौसेना की ओर से प्रतिबंध लगाने का यह आदेश 20 दिसंबर को विशाखापट्टनम से 8 व्यक्तियों और सात नौसेना कर्मियों और मुंबई से हवाला ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद आया है।

Exit mobile version