Site icon Yashbharat.com

नौकरी बचाने डेढ़ साल तक HR मैनेजर से करवाती रही रेप

images 76

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन शापिंग स्टोर में काम करने वाली 29 साल की लड़की ने नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी के एचआर मैनेजर राहुल शर्मा निवासी ग्वालियर के खिलाफ मिसरोद पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। लड़की का कहना है कि उसके साथ डेढ़ साल तक रेप किया गया। उसे धमकी दी गई थी कि यदि उसने शिकायत की तो नौकरी से हटा दिया जाएगा। नौकरी को बचाए रखने के लिए वह सब कुछ सहन करती रही।

एसआई अर्चना तिवारी ने बताया कि महिला ने उक्त कंपनी में करीब डेढ़ साल पहले नौकरी शुरू की थी। इस दौरान उसकी पहचान एचआर राहुल से हो गई। ड्यूटी खत्म करने के बाद एक दिन वह पैदल बस स्टॉप तक जा रही थी, तभी लिफ्ट देने बहाने राहुल उसे अपने कमरे पर ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती की।
फिर वह अक्सर ऐसा करने लगा था। विरोध करने पर कहता था कि तुझे नौकरी से निकलवा दूंगा। इस डर से महिला चुप रही और कुछ समय बाद दोनों ने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ देने के बाद लड़की ने मिसरोद पुलिस थाने जाकर सारी बात बताई। मिसरोद पुलिस ने राहुल शर्मा निवासी ग्वालियर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
Exit mobile version