jabalpur

नुक्कड़ नाटक से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

जबलपुर। महिला एवं बाल विकास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता अभियान प्रचार के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। सालीबाडा़, बंदर कोला, पिपरिया कला ग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की सांस्कृतिक संस्था नाट्य लोक के कलाकारों ने लड़कियों को पढ़ाने, उनके अधिकार, भ्रूण हत्या, दहेज विरोधी विषयों को भी प्रमुखता से उठाया इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई इस मौके पर दविंदर सिंह ग्रोवर, विनय शर्मा, पराग तेलंग, पूजा कनौजिया, शैलेंद्र राजपूत, राहुल झारिया, देवेंद्र झारिया, शंकर भूमिया का अभिनय सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Back to top button