जबलपुर। (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) कुंडम थाना क्षेत्र में बिटिया को घर ले जाने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि नुकीली तीर जैसी लकड़ी से सुसर की हत्या कर दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दमाद को बंदी बना ली है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिह बघेल ने बताया कि डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा के समीप गांव का निवासी बहादुर लड़की के घर कल भेदवाहि आया था।
कल रात को पूजा-पाठ होने के बाद खाना खाने वक्त बहादुर ने कहा अपनी बिटिया को घर ले जाएगा । यह सुनते ही दामाद उमेद सिंह उत्तेजित हो गया ।
बात इतनी बढ़ गई वह घर के बाहर निकले तो उमेश उमेड सिंह ने लकड़ी जो नुकीली थी, उसके सीने में मार दी, और गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या करने के बाद वह अपने ससुर के साथ पूरी रात भर वही खड़ा रहा ।जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

