Site icon Yashbharat.com

निर्भया के दोषियों को फांसी दी जाएगी या टलेगी, हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

fasi

नई दिल्ली। निर्भया दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि मामले में केंद्र ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें चारों दोषियों की फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।

इस मामले में हाईकोर्ट ने रविवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जानकारी का मुताबिक बुधवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

बुधवार को यह भी तय किया जाएगा कि दोषियों को एक साथ फांसी दी जाए या नहीं। मामले में केंद्र सरकार ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि चारों दोषी गलत फायदा उठाकर फांसी टालने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version