Site icon Yashbharat.com

निपाह वायरस के कोलकाता में सैनिक की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निपाह वायरस के संभावित संक्रमण से पहली मौत का मामला प्रकाश में आया है। अलीपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती एक सैनिक की मौत बुधवार को हुई है। उनका नाम शिशु प्रसाद है।

सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केरल के इस सैनिक को वायरल बुखार होने की वजह से कोलकाता लाकर आर्मी के कमांड अस्पताल में गत 20 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। केरल में ही जांच के दौरान निपाह वायरस के संभावित संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता लाया गया था। कमांड अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था। कई तरह के जांच भी हुए थे, इस बीच बुधवार को शिशु ने दम तोड़ दिया।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि मृत सैनिक के शरीर से नमूने संग्रह किए गए हैं। इन्हें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि निपाह से मौत की पुष्टि हो सके।

ज्ञात हो कि वायरल बुखार से संबंधित इलाज के लिए कोलकाता के एक मात्र सरकारी बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में अभी तक तीन लोग संभावित निपाह संक्रमण से पीडि़त होकर इलाजरत हैं। इनमें से दो कर्नाटक में काम करने गए थे जो निपाह की चपेट में आ गए थे। इन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version