कटनी। वैश्विक स्तर पर फैली करोना वाइरस COVID 19 की महामारी से आए आर्थिक संकट को देखते हुए कटनी एनएसयूआइ ज़िलाध्यक्ष अंशू मिश्रा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से माँग की है कि, प्रदेश के समूचे प्राइवेट स्कूलों की 3 माह की फ़ीस माफ़ की जाए।
जानकारी देते हुए अंशू मिश्रा ने बताया की प्रदेश में मार्च माह के मध्य से ही लॉक डाउन लागू हे जिससे हर वर्ग आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा हे, ऐसे में प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फ़ीस जमा करना अभिभावकों के लिए बहुत कष्टदायक होगा। ऐसी स्थिति में 3 माह की फ़ीस माफ़ होने से प्रदेश के लाखों परिवार को राहत मिलेगी।

