Site icon Yashbharat.com

निजी अस्पतालों में चल रहे कोरोना मरीजों के उपचार पर रखें निगाह: कलेक्टर

IMG 20200903 WA0026

आशीष शुक्ला..

Jabalpur corona news यश भारत। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज देर शाम निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार पर मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त किये मेडीकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक लेकर उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों के उपचार पर हर रोज निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं।

श्री शर्मा ने बैठक में निजी अस्पतालों के लिए नियुक्त इन चिकित्सकों से कहा कि प्रतिदिन संबंधित अस्पतालों में जायें और कोरोना के प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि मेडीकल कॉलेज के इन चिकित्सकों को निजी अस्पतालों में भर्ती गंभीर कोरोना मरीजों के उपचार पर भी विशेष ध्यान देना होगा* श्री शर्मा ने बैठक में निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करने के निर्देश बैठक में दिये।

बैठक में अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया, मेडीकल कालेज के पलमोनरी मेडिकल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र भार्गव भी मौजूद रहे*

Exit mobile version