निगम परिषद के प्रयासों से बकाया जलकर पर बड़ी राहत, मूलधन-ब्याज दोनों पर 50 प्रतिशत छूट : मनीष पाठक

निगम परिषद के प्रयासों से बकाया जलकर पर बड़ी राहत, मूलधन-ब्याज दोनों पर 50 प्रतिशत छूट : मनीष पाठ
कटनी – नगर पालिक निगम कटनी की परिषद द्वारा शहरहित में किए गए सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप बकाया जलकर की वसूली के लिए महत्वपूर्ण राहत प्रदान करने का निर्णय लागू किया गया है। इसके अंतर्गत मार्च 2026 तक बकाया जलकर की राशि पर 50 प्रतिशत मूलधन एवं 50 प्रतिशत ब्याज की छूट प्रदान की जा रही है।
निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि समस्त पार्षद साथियों के सहयोग से नगर निगम परिषद द्वारा नागरिकों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह राहत नागरिकों को अपने लंबे समय से बकाया जलकर का समाधान करने का बेहतर अवसर प्रदान करती है। सामान्यतः लोक अदालत के माध्यम से ब्याज की राशि पर ही छूट का लाभ मिलता है, जबकि इस निर्णय के तहत मूलधन और ब्याज दोनों पर 50-50 प्रतिशत की राहत का लाभ नागरिकों को मिल रहा है।
निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने शहर के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर को बिल्कुल हाथ से न जाने दें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने बकाया जलकर की राशि जमा कर इस विशेष राहत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने दायित्व का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा समय पर जलकर जमा करने से नगर निगम को प्राप्त राजस्व का उपयोग शहर की बेहतर जलप्रदाय व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बकाया जलकर का निराकरण करें और नगर विकास में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं।
निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा— “शहरहित में परिषद द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से नागरिकों को मिली इस महत्वपूर्ण राहत का सभी पात्र नागरिक अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बकाया जलकर चुकाएं, राहत पाएं और कटनी के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।”








