निक के साथ Affair पर ना बोलने वाली प्रियंका ने रिश्ते पर सगाई की मोहर लगा दी

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आज सगाई करने जा रही है। कभी अपने और निक के साथ रिश्ते पर ना बोलने वाली प्रियंका ने पब्लिकली तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। 

 

ये तस्वीर प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की है। वहीं निक ने भी सेम तस्वीर शेयर कर सबको ये खुशखबरी दी है।

बता दें कि आज सुबह प्रियंका के घर पूजा रखी गई थी। जहां दोनों का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला था।

 

जहां प्रियंका पीले सूट में नजर आ रही थी वहीं निक सफेद रंग के कुर्ता पजामा में पहलीबार ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे थे।

 

सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी प्रियंका के घर पहुंची।

 

 

इस दौरान अर्पिता ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version