मैहर। इस बीच मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी का बयान आया है श्री त्रिपाठी ने वीडियो संदेश जारी करते हुये कहा कि वह मां के निधन के कारण आज विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो सके लेकिन वे भाजपा में थे भाजपा में हैं और रहेंगे। बता दें कि श्री त्रिपाठी की माता जी का 8 मार्च को देहांत हो गया था। आज बैठक में शामिल नहीं होने के बाद फिर से उनकी चर्चा गहराई तो उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया।
नारायण त्रिपाठी ने कहा-बीजेपी में था हूँ और रहूंगा

