नाबालिग छात्र का अपहरण कर, 50 लाख की फिरौती की मांग

 जबलपुर. मदनमहल क्षेत्र से नाबालिग छात्रा का उस वक्त अपहरण कर लिया गया, जब वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला, छात्र के अपहरण की बात परिजनों को उस वक्त पता चली जब छात्र के पिता को फोन पर कहा गया कि यदि बेटे को जिंदा देखना चाहते हो तो 50 लाख रुपए पहुंचा दो. इस बात को सुनते ही पिता सहित अन्य परिजन घबरा गए, जिन्होने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसपर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस के अनुसार शहपुरा निवासी पूरनसिंह (परिवर्तित नाम) जनपद पंचायत कार्यालय में नौकरी करते है, वहीं उनकी पत्नी शिक्षिका हैं. पूरनसिंह का एक घर मदनमहल क्षेत्र में है, जहां पर उनका 16 वर्षीय बेटा अपनी दादी के साथ रहता है और 12 वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. दोपहर एक बजे के लगभग पिता के मोबाइल पर बेटे के नम्बर से फोन आया, जिसमें बेटे ने कहा कि पापा मेरा अपहरण कर लिया गया है, मुझे बहुत मार रहे है, इतना सुनते ही पिता घबरा गए, वे कुछ कह पाते, मोबाइल पर दूसरे किसी व्यक्ति ने बात करते हुए कहा कि बेटे की सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपए दे दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा. इस बात को सुनकर पहले तो स्कूल पर पता किया गया तो जानकारी लगी कि बेटा आज स्कूल आया ही नहीं है. जिससे पिता घबरा गए और सीधे जबलपुर मदनमहल थाना पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

Exit mobile version