Site icon Yashbharat.com

नशीले इंजेक्शन का सौदागर पुलिस के हत्थें चढ़ा

जबलपुर। शहर मे नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने पुलिस ने कमर कस ली है जिसके चलते घमापुर के तुलसी मोहल्ला में पकड़े गए नशे के कारोबारी जयंत राय के बाद पुलिस की टीम ने विजय नगर में एचबी कालेज के समीप चाय की दुकान की आड़ में नशीले इंजेक्शन बेच रहे दिलीप झारिया को पकड़ा है। दिलीप के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के इंजेक्शन बरामद किए है।
पुलिस अधिकारियों की माने तो माढ़ोताल निवासी दिलीप झारिया एचबी कालेज के पास स्थित चाय के टपरे के पास खड़ा नशा के इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और दिलीप झारिया को हिरासत में ले लिया, दिलीप के पास से पुलिस को लुपिजेसिक इंजैक्शन 59 नग, फेनीरम इनमेपा इंजैक्शन 30 नग, एवं एविल फेनीरम इनमेपा इंजैक्शन, सिरिंज मिली है।
पुलिस ने ग्राहक बनकर खरीदे नशा के इंजेक्शन, पकड़ा गया अवैध कारोबारी
पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त नशा के इंजेक्शन कहां से लाता है, किस किस को बेचता है. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 270 भादवि 18 सी औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 तथा ड्रग्स कन्ट्रोल एक्ट 1949 के तहत कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version