Site icon Yashbharat.com

नव वर्ष में जबलपुर से 07 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा के लिए रवाना होगी IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

images 13

IRCTC व रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेलवे भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए नव वर्ष के उपलक्ष्य में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड IRCTC (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 19.02.2024 को जबलपुर शहर से “07 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे।

10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिरडी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे एवं केवडिया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 19,450/- प्रति व्यक्ति (SL – इकॉनामी श्रेणी), रु. 31,800/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 41,990/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

आईआरसीटीसी, इस वर्ष समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। कोविड नियमों का पालन होगा।

इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है:-

जबलपुर – 0761-2998807, 9321901832, 8287931729, 8287931723
भोपाल – 8287931729, 8287931723, 9321901861, 9321901862
इंदौर – 0731-2522200, 8287931723, 8287931729, 9321901865, 9321901866

Exit mobile version