Site icon Yashbharat.com

नवाब मलिक का फडणवीस पर तीखा हमला, बोले- भाजपा और ड्रग्स माफियाओं के सबंधों की खोलूंगा पोल

20211025 164823

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उनकी पत्नी अमृता फड़णवीस पर निशाना साधा है। मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस पर गंभीर आरोप लगाया। मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में फड़णवीस के इशारे पर ड्रग्स का धंधा चल रहा है। नवाब मलिक ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए यह सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं का ड्रग पेडलर से क्या कनेक्शन है?

नवाब मलिक ने अमृता फड़णवीस के साथ एक ड्रग्स पैडलर की तस्वीर शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग पेडलर का नाम जयदीप राणा है। जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह व्यक्ति जेल में है। अब इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर भाजपा और ड्रग्स माफियाओं का क्या कनेक्शन है? मलिक ने कहा कि जयदीप राणा से उनके रिश्ते अच्छे हैं, इस मामले में वह 2021 में गिरफ्तार भी हो चुका है। वहीं, प्रदीप गाबा ड्रग्स खेल का बड़ा किरादर है। उन्होंने सवाल किया कि बड़े बड़े ड्रग पेडलर क्यों छोड़ दिए जाते हैं। इसका साफ मतलब है कि भाजपा और ड्रग्स माफियाओं के बीच अच्छे रिश्ते हैं।

 

 

आरोपी को समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण
केंद्रीय मंत्री अठावले को एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े के परिजनों से मिलने को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भाजपा और तीखा हमला बोला है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि वानखेड़े के परिवार वालों से अठावले क्यों मिले। आरोपी के परिवार को समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है।  भाजपा नेताओं के संबंध ड्रग पेडलरों के साथ है।

क्रांति वानखेड़े पर बरसे मलिक
मंत्री नवाब मलिक ने क्रांति रेडेकर को घेरते हुए कहा कि मराठी अस्मिता की चादर ओढ़कर आप खुद को और परिवार को बचाने का जो प्रयास कर रही हैं, वह कामयाब नहीं होगा। आपको मालूम होना चाहिए कि आपके पति महाराष्ट्र को बदनाम करने वाले लोगों के साथ में मिलकर राज्य के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। बेगुनाह लोगों को जेल में डाल रहे हैं,वसूली का रैकेट चला रहे हैं। इन सबके बावजूद आपको लगता है कि महाराष्ट्र सरकार आपकी मदद करें?

 

Exit mobile version