Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के घर के बाहर बम विस्फोट, 7 की मौत

PAK Blast

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के बाहर बुधवार रात हुए बम धमाके में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है. इस हमले में चार पुलिस वालों और तीन अन्य के मारे जाने की खबर है. यह घटना लाहौर के उपनगर रायविंद क्षेत्र की है. इस घटना की पुष्टि सीसीपीओ लाहौर ने की है.

सात की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ब्लास्ट एक पुलिस चेकपोस्ट के नजदीक एक डीएसपी की गाड़ी के पास हुआ. विस्फोट में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पाकिस्तान की पंजाब राज्य सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है. जांच एजेंसियां अब तक नहीं जान पाई हैं कि यह घटना आत्मघाती हमला था या बम प्लांट किया गया था. घटनास्थल के पास खड़ी एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. घटनास्थल पर कई वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.

मुख्यमंत्री ने की हमले की कड़ी निंदा

पहले भी हुई है हमले की साजिश
नवाज शरीफ पहले भी लाहौर में आतंकी हमले से बाल-बाल बचे थे. वो जिस रास्ते से गुजरने वाले थे वहां प्लांट किया गया एक बम वक्त से पहले ही फट गया था. इस विस्फोट में करीब 35 लोगों के घायल हो गए थे.

बता दें कि लाहौर में एक जनसभा के लिए के नवाज शरीफ को जाना था. रास्ते में ट्रक के भीतर विस्फोटक प्लांट किया गया था. अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ विस्फोटक उपकरण आउट फॉल रोड पर ट्रक में छुपा कर रखा गया था.

लाहौर में हाल के महीनों में कई आतंकी हमले देखने को मिले हैं. कुछ दिन पहले एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यालय के निकट पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया था. जिसमें पुलिसकर्मी सहित 27 लोग मारे गये थे.

अप्रैल में भी लाहौर के बेडैन रोड पर जनसंख्या का आंकड़ा एकत्र करने वाली एक टीम पर एक आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें छह लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गये थे. जबकि फरवरी में पंजाब विधानसभा के निकट एक आत्मघाती हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 14 लोग मारे गये थे.

Exit mobile version