Site icon Yashbharat.com

नर्सरी में लटकी मिली परदेशी युवक की लाश

yashbharat mono

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत स्थित उघानिकी विभाग की संजय निकुंज नर्सरी में बरगद के पेड़ में एक परदेशी युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई बरामद की गई है।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

 

युवक श्योपुर जिले का रहने वाला था तथा रोशन नगर में किराए के मकान में रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एनकेजे थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि श्योपुर जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम धिरूली निवासी 25 वर्षीय पवन राजपूत किसी निजी कंपनी में काम करता था तथा रोशननगर में किराए के मकान में रहता था।

 

पवन राजपूत की लाश कल बुधवार को उघानिकी विभाग की संजय निकुंज नर्सरी स्थित बरगद के पेड़ में लटकती हुई बरामद की गई। मामला प्रथम द्रष्टया ही आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पवन ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version