katni

घर से निकली महिला का नहर में मिला शव

उमरियापान /कटनी। उमरियापान के समीप बरही गांव से लापता महिला की नर्मदा नहर में उतरती लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। महिला रविवार को शौचक्रिया के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी थी। कल सोमवार की सुबह नहर में उसकी लाश पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह फैली तो क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामवासियों से मिली जानकारी के अनुसार बरही गांव निवासी 35 वर्षीय चेतना पति सतेंद्र त्रिपाठी रविवार की दोपहर दो बजे के करीब घर से शौच क्रिया के लिए निकली थी। दो घंटें बीत जाने के बाद भी जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र सहित नात रिस्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब चेतना का कहीं कुछ पता नहीं लगा तो पति सतेन्द्र त्रिपाठी ने रात 10 बजे के करीब उमरियापान थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

27kt31

ग्रामीणों की मदद से निकली लाश
सुबह ग्रामीण अपने काम से नहर से होते हुए निकले तो बरही गांव से कुछ दूरी पर नर्मदा नहर पुल के पास किसी महिला की झाड़ियों में फंसी लाश दिखी। इसके बाद उमरियापान पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नहर से लाश को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए महिला के शव को उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शव परिक्षण के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया की महिला का कई माह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। हालांकि की महिला के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मर्ग कायम कर हर पहेलु से जांच कर रही है की महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है या घटना का शिकार हुई है की महिला की हत्या की गई।

Leave a Reply

Back to top button