Site icon Yashbharat.com

नर्क है नवोदय विद्यालय, लिखा और कर लिया छात्रा ने सुसाइड

navodaya girl fasi school

डिंडोरी। जबलपुर रोड़ पर संचालित नवोदय स्कूल में ६वीं की छात्रा ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर कलेक्टर, एस पी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। छात्रा मधु मरावी पिता तिनारी मरावी उम्र १३ वर्ष ग्राम भीम खुंडी की रहने वाली थी। छात्रा के पास से एक पत्र भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा मिला है कि नवोदय विद्यालय नर्क है।
girl student suicide in school

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा मिला है कि नवोदय विद्यालय नर्क है। बच्ची की खुदकुशी के मामले में पिता ने आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह से रस्सी बंधी हुई थी और जिस हाईट पर रस्सी बंधी हुई थी, ऐसा वह कर ही नहीं सकती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल का कहना है कि परिवार से दूर होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है। जबकि बच्ची के पिता कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसे स्कूल छोड़कर गए थे और वह यहां आने के लिए काफी उत्साहित थी।

Exit mobile version