jabalpur

नरोत्तम का बड़ा हमला, मॉब लिंचिंग शब्द का प्रयोग कर प्रदेश को बदनाम कर रही कांग्रेस

भोपाल।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मॉब लिंचिंग जैसे शब्दों का प्रयोग कर प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

मेरी कांग्रेस (Congress) नेताओं से प्रार्थना है कि वे इस शब्द का अर्थ जाने बिना ऐसे बयान न दें। 

डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बुधवार को अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में  एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसे शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रही है। मेरी कांग्रेस नेताओं से प्रार्थना है कि वे इस शब्द का अर्थ जाने बिना ऐसे बयान न दें। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इन नेताओं को कमलनाथ जी से पूछना चाहिए कि 1984 के दंगों में उन्होंने सिखों के साथ जो किया, वो क्या था?

नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कोरोना के हालात पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना लगभग नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 11 नए केस आए हैं, जबकि 10 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 102 हैं और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 62,162 टेस्ट हुए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सागर के रहने वाले प्रह्लाद राजपूत की 23 साल बाद पाकिस्तान से रिहाई हुई है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व का नतीजा है कि जो पाकिस्तान पहले हमारे सैनिकों का सिर काटकर ले जाता था, वही आज अभिनंदन से लेकर प्रह्लाद को हमें खुद सौंपकर जाता है।

Back to top button