Site icon Yashbharat.com

जनकपुर के राम जानकी मंदिर पहुंचे PM मोदी, करेंगे विशेष पूजा

modi at janakpur 2018511 11453 11 05 2018

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अपने दो दिवसीय दौरे के लिए नेपाल पहुंचे। पीएम के दौरे की शुरुआत जनकपुर से हुई जहां एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वो राम जानकी मंदिर पहुंचे जहां नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम राम जानकी मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने विशेष षोडशोपचार से पूजा की। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा नेपाल दौरा है।

दौरे पर रवाना होने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस हिमालयी देश से दोस्ताना रिश्ता उच्च प्राथमिकता में है। मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आमंत्रण पर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। नेपाल में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी है।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पटना से सीधे विमान से जनकपुर जाएंगे, जहां राम जानकी मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री ओली उनका स्वागत करेंगे। मोदी मंदिर में विशेष पूजा करेंगे। वह “षोडसोपचार” विधि से यहां पूजा-अर्चना करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। बाद में प्रधानमंत्री का नागरिक अभिनंदन भी होगा।

Exit mobile version