Site icon Yashbharat.com

नरसिंहपुर में अरहर खरीद घोटाला 2 के खिलाफ FIR

images 22

जबलपुर। नरसिंहपुर में अरहर खरीद घोटाला में पुलिस ने दो आरोपियों पर धारा 420 का मामला दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है. साल 2015-16 में हुई सरकारी खरीद में कम्पनी ने व्यापारियों से अरहर तो खरीदी. लेकिन साथ ही ऐसी अरहर की खरीद भी हुई जिसके किसान फ़र्ज़ी निकले.

अब जांच के बाद नरसिंहपुर के गाडरवारा थाने में अरहर घोटाले के बाद तत्कालीन गाडरवारा मंडी सचिव व अरहर खरीदी करने वाली फर्म के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि साल 2015-16 में दादा दरबार चीचली की फर्म द्वारा बड़ी अनियमित्ताओं के बीच अरहर खरीदी की गई थी. इस मामले की जांच अपर जिला कलक्टर की अगुवाई में एक जांच समिति कर रही थी. इस जांच के आधार पर गाडरवारा के मंडी सीईओ ने अरहर घोटाले मामले में अब मुकदमा दर्ज कराया है.

Exit mobile version