FEATUREDLatest

नरसिंहपुर में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

नरसिंहपुर (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) आज दिनांक 16 जुलाई को सायं 6 बजे मिली कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव सामने आने से हड़कंप है। आज 112 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त  हुई जिसमें 11 पॉज़िटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई।

इसमे तीन व्यक्ति पलोहा छोटा करेली निवासी, दो  सदर कॉलोनी नरसिंहपुर निवासी, एक बेलापुरकर वार्ड नरसिंहपुर निवासी, एक व्यक्ति करकबेल निवासी, एक व्यक्ति मल्लाह पिपरिया निवासी जबकि एक व्यक्ति परसवाडा निवासी है। इसी तरह एक व्यक्ति गुंदरई थाना ठेमी निवासी तथा
एक व्यक्ति गुड़ बाज़ार चौराहा सालीचौका निवासी है। ज़िले में कुल ऐक्टिव केस की संख्या अब 25 हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम