Site icon Yashbharat.com

नरसिंहपुर जिले में ओलावृष्टि और बारिश, दो मंदिरों पर गिरी बिजली

temple 2

नरसिंहपुर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से 50 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। इस दौरान दो मंदिरों पर आकाशीय बिजली गिरी। नयाखेड़ा(गरगटा) में मौजूद 500 साल पुराने ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक इलाके में मंगलवार सुबह 8 बजे अचानक तेज आवाज के साथ मंदिर के शिखर पर बिजली गिरी। जिस समय यह हादसा हुआ, बारिश के चलते कुछ लोग वहां अंदर ही मौजूद थे।

तेज आवाज सुनकर वे घबरा गए। संयोग अच्छा था की मंदिर में मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची हैं। गांव के लोगो को ये जानकारी लगी वो मंदिर पहुंचकर राम जानकी भगवान का आभार मानने लगे। मंदिर में रहने वाला पुजारी का परिवार सुरक्षित है। इतनी भयावह रूप से बिजली गिरने के बाद भी मंदिर सुरक्षित रहने से लोगों ने इसे चमत्कार मान रहे हैं। बिजली गिरने की दूसरी घटना देर रात सगौरिया डुगरिया तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर हुई, जिससे गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया।

Exit mobile version