Site icon Yashbharat.com

नया फरमान- खाद्य विभाग तानाशाही पर उतारू

mandi news

जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। धान के भंडारण में वेयर हाउस संचालकों और खाद्य विभाग के बीच चल रहा विवाद लंबा समय बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ है।

 

जो धान नहीं रखेंगे उन्हें गेहूं भी नहीं मिलेगा

इसी बीच खाद्य विभाग ने एक नया तुगलकी फरमान भी जारी कर दिया है जिसके अनुसार जो वेयरहाउस संचालक विभाग को ऑन लाईन आफर दे चुके हैं यदि वे एग्रीमेंंट नहीं करते तो आने वाले गेहूं के सीजन के लिए भी उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

यह है व्यवस्था
जो निजी वेयरहाउस संचालक अपने वेयर हाउसों में खाद्य विभाग का अनाज भंडारित करने के इ‘छुक होते हैं वे खाद्य विभाग को डब्ल्यूएलसी के माध्यम से ऑन लाईन ऑफर देते हैं। जिसके बाद विभाग उनसे नियम व शर्ते तय करने के बाद एक एग्रीमेंट यानी अनुबंध करता है।

नया आदेश
इस बार धान के भंडारण में हो रहे नुकसान के चलते बड़ी संख्या में वेयर हाउस संचालक धान का भंडारण नहीं कर रहे हैं लेकिन कुछ संचालकों द्वारा नयी नीति आने की आस में विभाग को ऑफर दे दिया था। लेकिन जब नयी नीति नहीं आयी तो उन्होंने एग्रीमेंट नहीं किया। अब विभाग ऐसे ऑफर देने वाले लोगों पर दबाव बनाने की नीयत से एक पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि जो अनुबंध नहीं करेंगे उन्हें रवी के सीजन के लिए भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

Exit mobile version