Site icon Yashbharat.com

नबन्ना चलो पर बंगाल में बवाल, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज, छोड़े गए वॉटर कैनन

08 10 2020 kolkata protest

BJP Protest in West Bengal LIVE: पश्चिम बंगाल में भाजपा का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा नेता सचिवालय से नाबन्ना तक विरोध मार्च निकालना चाह रहे थे, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए।

भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लगी है, जिसे भाजपा नेता तोड़ रहे हैं। साथ ही पुलिस अपनी सख्ताी के पीछे सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश का हलावा दे रही है, जिसमें कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं किया जा सकता है।

भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन क्यों

भाजपा का यह प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ है। इस आंदोलन को ‘नबन्ना चलो’ नाम दिया गया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश में 4 प्रमुख रैलियां निकल रही है। इनमें तीन कोलकाता में और एक हावड़ा के सिबपुर से सचिवालय तक है।

Exit mobile version