Site icon Yashbharat.com

नतीजे LIVE: रुझानों में कैराना सीट पर RLD और पालघर में BJP आगे, जानिए अन्य सीटों का हाल

bjp cong gujarat election img 23 10 2017

नई दिल्ली। यूपी के कैराना और महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया समेत 4 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 10 सीटों पर पिछले दिनों हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर आगे है वहीं भंडारा-गोंदिया में एनसीपी आगे है। कैराना सीट पर आरएलडी ने बढ़त बनाई हुई है। यहां तबस्सुम हसन 25 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

इसके अलावा 10 विधानसभा सीटों में से अब तक आए 7 सीटों के रुझानों में भाजपा 2 सीटों पर आगे है वहीं 2 पर कांग्रेस। केरल में सीपीएम उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार आगे है।

मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।
<
कैराना और भंडारा गोंदिया में उपचुनाव के दौरान वीवीपैट मशीनों में खराबी के बाद बुधवार को 123 सीटों पर पुनर्मतदान हुआ था। इनमें कैराना के 73, भंडारा-गोंदिया के 49 और झारखंड के एक पोलिंग बूथ पर बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए पुनर्मतदान में 61 फीसद वोट पड़े। बुधवार को भी चार वीवीपैट व एक ईवीएम खराब हो गई। इन्हें बदलकर चुनाव कराया गया।

जानिए कौन कहां चल रहा आगे।

लोकसभा सीटें

उत्तर प्रदेश की कैराना सीट- रालोद

महाराष्ट्र की पालघर सीट- भाजपा

महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट- एनसीपी

नगालैंट की लोकसभा सीट

विधानसभा सीटें

उत्तर प्रदेश की नूरपुर विस सीट- सपा

बिहार की जोकीहाट विस- राजद

झारखंड की सिल्ली सीट- जेएमएम

झारखंड की गोमिया विस सीट- भाजपा

उत्तराखंड की थराली विस सीट-

पश्चिम बंगाल की महेशतला विस सीट- टीएमसी

पंजाब की शाहकोट विस- कांग्रेस

कर्नाटक की आरआर नगर विस सीट- कांग्रेस

केरल की चेंगानूर विस सीट- सीपीएम

मेघालय की अंपाति विस सीट

Exit mobile version