Site icon Yashbharat.com

नगर निगम मद से नहीं करें एमएसडब्ल्यू को भुगतान

baithak

कटनी। म प्र नगर निगम नगरपालिका कर्मचारी संघ भोपाल के संगठन सचिव गणेश प्रसाद बिचपुरिया एवं नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष पारसनाथ प्रजापति की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दौरान कर्मचारियों के पदोन्नति, क्रमोन्नति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर्स राशि का भुगतान तथा विनियमित किये गये कर्मचारियों को 5 माह से स्थाईकर्मी का वेतन भुगतान न किया जाना, कर्मचारी परामर्श दात्री समिति का बैठक न बुलाया जाना, अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरण का निराकरण न होना, कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था व्यवस्थित न होना, कम्प्यूटर आपरेटरों की कमी, विभागों में लिपिकों, भृत्यों की कमी, कार्यालय का समय निर्धारित करते हुए कार्यालयीन समय में मीटिंग आहूत किये जाने तथा निगम मद से एमएसडब्ल्यू को भुगतान न किये जाने के संबंध में उपस्थिति कर्मचारियों द्वारा मांग रखकर चर्चा करायी गई।
अध्यक्ष पारसनाथ प्रजापति ने बताया कि मप्र नगर निगम, नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णयानुसार निकाय के कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु महाकाल को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को सदबुद्धि प्रदान करने की कामना की। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष अमित सोनी, सुचिता चौहान, विनोद सिंह चौहान, अशोक गर्ग, शरद मिश्रा, आनंद विश्वकर्मा, सुधीर खरे, तरूण सरकार, सुमन पाण्डेय, सुशील सोनी, पुरूषोत्तम तिवारी, राकेश तिवारी, आशीष बिलैया, पंकज निगम, महेश खरे, लवकुश तिवारी, धंनजय सिंह भदोरिया, राजकुमार गुप्ता, उमाशंकर रैकवार, मुकेश राजपूत, सुरेन्द्र परौहा, रमाकांत द्विवेदी अजय कुमार निगम, मुबारिक खान, रमेश त्रिपाठी, सुरेश सेन शंकरलाल तिवारी, श्रीमती रूखसाना की उपस्थिति रही।

Exit mobile version