Site icon Yashbharat.com

धीरज पटेरिया का ऐलान, कल उत्तर मध्य सीट से निर्दलीय भरेंगे नामांकन

images 16

जबलपुर। उत्तर मध्य में विरोध की हवा शांत नहीं हुई है।भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज पटेरिया ने जहां शरद जैन के नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कल नामांकन भरने जा रहे हैं। सूत्रों बताते है, धीरज को पार्टी में दावेदारी कर रहे अन्य नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। कल सुबह 10:00 बजे दमोह नाका स्थित स्वर्गीय ओमकार महाराज की प्रतिमा से एक विशाल जुलूस के साथ वे जिला अधीक्षक कार्यालय नामांकन फॉर्म भरने जाएंगे । धीरज पटेरिया ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि…
?संघर्ष का एलान
उत्तर विधानसभा क्षेत्र की आवाज, युवाओं के प्रेरणा पुंज , धीरज पटेरिया के समर्थन में नामांकन जुलूस महाकोशल की राजनीति पुरोधा पूर्व मंत्री एवं उत्तर-मध्य के जनसेवक स्व ओंकार तिवारी महाराज की गददी दमोह नाका से सुबह 10बजे प्रारंभ होगा। आप साथी परिवार के साथ शामिल होकर आवाज बुलंद करें। आप साथ दें और एक जनसेवक को मजबूत करें ।
निवेदक: टीम धीरज पटेरिया 98

Exit mobile version