Site icon Yashbharat.com

धमकियों से परेशान होकर इमरान की पूर्व पत्नी ने छोड़ा पाकिस्तान

pak

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्‍यक्ष व पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्‍नी रेहम खान ने धमकियों से आजिज आकर पाकिस्‍तान को अलविदा कह दिया। रेहम ने आरोप लगाया कि उनको पिछले साल से धमकियां मिल रही थी, जिससे वह काफी परेशान थी।

एक निजी न्‍यूज चैनल के मुताबिक, रेहम ने रविवार शाम को देश छोड़ दिया। रेहम ने बताया था कि पिछले साल के सितंबर माह से ही उन्‍हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। न्‍यूज चैनल को रेहम ने एक ऑडियो रिकार्डिंग भी दी थी जिसमें रेहम खान फाउंडेशन के कोआर्डिनेटर को रेहम के साथ काम करने को लेकर चेताया गया था।

इमरान की दूसरी बीवी थी रेहम-

रेहम ने बताया कि वे काफी परेशान थी, उनहें किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई मदद नहीं मिल रही थी इसलिए बेटी का पढ़ाई बंद कराना पड़ा।

अपने आध्‍यात्‍मिक गुरु बुशरा मनेका के साथ इमरान की तीसरी शादी के बारे में पूछे जाने पर रेहम ने कहा कि व्‍यक्‍तिगत कारणों से इमरान इस बात को छिपा रहे होंगे। उन्‍होंने बताया, ‘हो सकता है उनकी कोई मजबूरी रही होगी या फिर शादी को सार्वजनिक तौर पर बताने के लिए समय उचित न लगा हो।‘

पत्रकार रेहाम ने जनवरी 2015 में निकाह किया था और इसी साल अक्‍टूबर में इनका तलाक हो गया। ब्रिटिश की जेमिमा गोल्‍ड्सस्‍मिथ से इमरान ने 1995 में निकाह किया था। 2004 में इनका तलाक हो गया था।

Exit mobile version