दो बदमाशों की चाकूओं से गोदकर हत्या….जान बचाने के लिए एक 200 मीटर तक भागा

इंदौर। इंदौर से बड़ी खबर आ रही है यहां अभी अभी बाणगंगा थाना क्षेत्र के करोलबाग के पास गौरव मिश्रा और उसके साथी अर्पित की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है । दोनों पर आधा दर्जन अपराध दर्ज थे ।

बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे तभी कोई विवाद हुआ और इन दोंनो पर हमला हुआ है । मृतक अर्पित जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा लेकिन बच नही पाया । फिलहाल आरोपियो की तलाश जारी है । आशंका है कि इन्ही के दोस्तो के हत्या को अंजाम दिया है ।

इसे भी पढ़ें-  स्वच्छ सर्वेक्षण में ग्वालियर की बड़ी छलांग: लगातार दूसरे साल हासिल किया प्रदेश स्तरीय खिताब; बायोगैस प्लांट और पुराने कचरे के निपटान से मिली बढ़त
Scroll to Top