Site icon Yashbharat.com

दोनो जीजा का आदेश हुआ तो अगला चुनाव BJP से लड़ूंगी- रामबाई

12 09 2020 bsp mla rambai coronavirus positive 2020912 103359

भोपाल: मध्यप्रदेश में दलबदल का दौर उपचुनाव के बाद भी जारी रहने वाला है. इसके संकेत बसपा विधायक रामबाई ने दे दिए हैं. उन्होंने अगला चुनाव बीजेपी की टिकट पर लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत मेरे जीजाजी हैं, जब अपने बीजेपी में हैं और उनका आदेश हुआ है तो, हो सकता है अगला चुनाव मैं बीजेपी की टिकट पर लड़ूं’.

रामबाई साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा की टिकट पर पथरिया विधानसभा सीट से विधानसभा पहुंची हैं. शिवराज के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री तो नहीं, लेकिन सीएम शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उन्हें निगम में पद दे सकते हैं.

पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं रामबाई
प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद से ही रामबाई चर्चाओं में रहीं. वे लगातार मंत्री पद मांगती रहीं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की गई. बाद में शिवराज सरकार की वापसी हुई तो उन्होंने बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकातों का दौर शुरू कर दिया है.

Exit mobile version