Site icon Yashbharat.com

देश मे 62 दिन बाद घरेलू उड़ानों की शुरुआत 25 मई से

11 06 2019 jet airways 19303608 m

नई दिल्ली. देश में 62 दिनों के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा- सभी एयरपोर्ट्स और एयरलाइन कंपनियों को 25 मई से ऑपरेशंस शुरू करने के बारे में बताया जा रहा है। देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च और घरेलू उड़ानें 25 मार्च से बंद हैं।
उड्डयन मंत्रालय ने पिछले दिनों कंपनियों को टिकटों की बुकिंग नहीं करने के लिए कहा था। लॉकडाउन फेज-4 में उड़ानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। स्टेटिस्टा के मुताबिक, देश में हर महीने औसतन 1.3 करोड़ और सालाना 14 करोड़ यात्री घरेलू उड़ानों में सफर करते हैं। 2019 में देश में करीब 7 करोड़ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सफर किया।

एक हफ्ते पहले जारी किया गया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी
देश के करीब 20 हवाईअड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। इन एयरपोर्ट्स से 55 देशों के 80 शहरों तक पहुंच सकते हैं। दुनिया के कई देश कोरोना की चपेट में हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने का फैसला अभी नहीं लिया गया है। यहां रोक अभी जारी रखी गई है।

Exit mobile version