CoronaLatest

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार, 24 घंटे में 34,956 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,03,832 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना के 3,42,473 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 6,35,757 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक 25,602 लोगों की मौत हुई है।

सिलीगुड़ी में लागू हुआ पूर्ण लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों में 16 जुलाई से सात दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम