देश को रोज कोरोना का हाल बताने वाले ये अधिकारी भी निकले पॉजिटिव
नई दिल्ली । Officer Lav Agrawal corona Possitive देश में जब पूरी तरह से लॉकडाउऩ घोषित किया गया था, तो रोज शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांन्फ्रेंस में आप जिस अधिकारी देखते थे, वह खुद भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अधिकारी लव अग्रवाल ने खुद ट्विट करके यह जानकारी दी और बताया कि “डियर ऑल, आप सभी को सूचित करता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. दिशानिर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन में हूं. मैं अपने सभी दोस्तों एवं सहयोगियों से अनुरोध करता हूं कि वे स्वयं की देखभाल करें. स्वास्थ्य टीम की ओर से कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग किया जाएगा. जल्द मुलाकात होगी”।

