Site icon Yashbharat.com

देश के 50 सर्वश्रेष्ठ विधायकों में मध्यप्रदेश के 4 MLA, जनिये कौन हैं ये

images 35

भोपाल। भारत मे माननीय के कामकाज को लेकर हुए एक सर्वे मेंदेश के 50 विधायकों को उनके अच्छे कार्य के लिए श्रेष्ठ की लिस्ट में शामिल किया गया है इसमे एमपी के 4 विधायक भी शामिल हैं।

देश की 31 विधानसभाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 50 विधायकों का चयन हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के भी चार विधायकों ने जगह बनाई है। इससे पहले जनवरी में प्रदेश के दो आईएएस अफसरों को भी सर्वश्रेष्ठ अफसरों की सूची में स्थान मिल चुका है।

देशभर से जिन 50 विधायकों में मध्यप्रदेश के चार विधायकों का चयन हुआ है उनमें भाजपा के तीन और कांग्रेस की एक विधायक शामिल हैं। इनमें लांजी विधानसभा की हिना लखीराम कांवरे को दक्ष बताया है। वहीं भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा गौर को शानदार बताया है। इनके अलावा मनासा से विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को जिम्मेदार विधायक और इंदौर-2 विधानसभा से भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला का विकासशील बताया है।

इस सर्वे में विधायकों का चयन उनकी लोकप्रियता, प्रभाव, प्रतिबद्धता, कार्यशैली, जनहित के कार्य, समाजिक सरोकार, जनता से जुड़ाव, छवि के साथ ही विधानसभा में उपस्थिति, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, प्रस्तुत विधेयक, बहस, विधायक निधि के खर्च आदि के विश्लेषणात्मक रिपोर्ट को शामिल कर किया गया था। विधानसभा से उपलब्ध डाटा, लोगों की राय, मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया एक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय उपरोक्त सर्वे में शामिल किया गया।

सर्वे करने वाली संस्था फेमइंडिया100 ने श्रेष्ठ 50 विधायकों का चयन किया है। एजेंसी के मुताबिक समाज के लिए बेहतर करने वालों को सामने लाने और उनके प्रोत्साहन करने वाली इस संस्था का मानना है कि इससे हौंसला जागता है और दायित्वबोध बढ़ता है। उनके कार्यों से जनसाधारण को समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। क्योंकि विधायक अपने-अपने राज्यों में लोकतंत्र की सबसे अहम संस्था के प्रतिनिधि होते हैं।

Exit mobile version