विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी उत्तम खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकती हैं।
भारतीय विदेश सेवा की 1999 बैच की अधिकारी वर्तमान में दिल्ली स्थित मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं।
खोबरागड़े अपने करीब 21 साल के करियर में बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम कर चुकी हैं।
2013 में वह तब सुर्खियों में आई थीं, जब अपनी भारतीय सहायिका को कम वेतन देने के आरोप में न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
इस घटना के बाद भारत और अमेरिका के बीच बड़ा विवाद पैदा हो गया था। उस समय वह न्यू यॉर्क में भारत की उप-वाणिज्य महादूत के रूप में कार्यरत थीं।

