LatestPolitics

देर रात आ सकती है भाजपा की पहली लिस्ट होंगे 100 नाम, भोपाल BJP कार्यालय में पुलिस बल तैनात

भोपाल/नई दिल्ली। उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक भाजपा करीब 100 नामों की घोषणा कर सकती है। टिकट वितरण के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लअ भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट फायनल करने के लिए दिल्ली में भाजपा कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है।

image 28
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे, सुहास भगत आदि नेता मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक भाजपा करीब 100 नामों की घोषणा कर सकती है। टिकट वितरण के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लअ भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भाजपा में बड़े शहरों पर फैसला नहीं : स्क्रीनिंग कमेटी अभी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर की ज्यादातर सीटों पर दावेदारों के चयन पर फैसला नहीं ले पाई है। इसके अलावा सागर जिले में बीना सीट पर तीन प्रत्याशी हैं। इसी तरह विदिशा जिले की सिरोंज सीट पर भी फैसला नहीं हुआ है। यहां से वर्तमान विधायक स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।
image 24
अमित शाह तय करेंगे टिकट: प्रदेश भाजपा ने अपने स्तर पर तीन सर्वे कराए थे। उम्मीदवारों के चयन को लेकर एक सर्वे अमित शाह और राम माधव ने भी कराया था। बताया जा रहा है कि जो नाम अमित शाह की सर्वे रिपोर्ट से मेल खाएंगे उन्हें पहली सूची में घोषित कर दिए जाएंगे। जो नाम अमित शाह की सूची से मेल नहीं खाएंगे उनपर विचार किया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने लगभग सौ सीटों पर सिंगल नाम भेजे हैं, लेकिन केंद्र अपनी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बदल सकता है। इसका ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ भाजपा की लिस्ट है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 78 नाम सिंगल भेजे थे। इनमें से 17 नामों को भाजपा संसदीय बोर्ड ने बदल दिया है।
bjp
भोपाल में पुलिस बल तैनात: दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में भी पुलिस बल तैनात है। 

Leave a Reply

Back to top button