Site icon Yashbharat.com

दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना भी

20 12 2019 kuldeep singh senger m

नई दिल्ली। उन्नव दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को विशेष कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। बुधवार को कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दुष्कर्म के मामले में दोषी माना था। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनाए गए फैसले में सेंगर पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। फैसले के तहत अब सेंगर को जीवनपर्यंत जेल में ही रहना होगा। 17 दिसंबर को भी कुलदीप सेंगर की सजा पर बहस हुई थी, जिसमें सेंगर के वकील ने उसके अच्छे कामों का हवाला देते हुए कोर्ट से कम से कम सजा देने की अपील की थी। बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी कुलदीप सेंगर को धारा 376 (दुष्कर्म करना) और POCSO एक्ट के तहत दोषी माना था। कोर्ट अब इस मामले में सजा को लेकर बहस सुन रही है।

सेंगर के वकील ने दी थी यह दलील

17 दिसंबर को सजा को लेकर हुई सुनवाई के दौरान कुलदीप सिंह सेंगर के वकील ने कोर्ट के सामने उसके विधायक रहते हुए अच्छे कामों को गिनवाया था। इस दौरान कोर्ट में हवाला दिया गया था कि अच्छे कामों की वजह से जनता ने कुलदीप को 4 बार विधायक के तौर पर चुना था। कुलदीप द्वारा गंगा नदी पर पुल बनवाने, अपने विधानसभा क्षेत्रों में नए स्कूल खुलवाने और इलाके में ITI का निर्माण कराने सहित अन्य उदाहरण दिए गए थे।

Exit mobile version