Monday, May 4, 2026
Latest:
jabalpur

दुर्घटना होने पर बोरवेल के मालिक के विरूद्ध होगी कार्यवाही-कर्मवीर शर्मा

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बोरवेल खुला रखने और इस वजह से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में बोरवेल मालिकों को कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। श्री शर्मा ने ऐसे सभी व्यक्तियों को बोरवेल खुला न छोडऩे के निर्देश दिए हैं, जो अपने यहां बोरवेल बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बोरवेल कराने वालों को उसे मजबूती से ढंकने का प्रबंध करना होगा। यदि बोरवेल के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो बोरवेल मालिक को इसका जिम्मेदार माना जायेगा तथा उसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर ने लोगों से भी आग्रह किया कि यदि उन्हें आसपास कहीं बोरवेल खुला दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों को दें ताकि उसको ढंकने का तुरंत प्रबंध किया जा सके।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम