Site icon Yashbharat.com

दुनिया की सबसे छोटी महिला ने भी डाला वोट

yoti amge cast her vote in

नई दिल्ली । कहते है देश में प्रजातंत्र बनाए रखने के लिए एक-एक वोट का महत्व है। दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने भी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि ज्योति का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। 16 दिसंबर 1993 में नागपुर में जन्मी 25 वर्षीय ज्योति की लंबाई महज 63 सेमी है। वोट डालने के लिए ज्योति ने किसी तरह की कोई सहुलियत नहीं ली वो लाइन में खड़ी रही और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


छोटा कद कभी भी ज्योति की सफलता की राह को रोड़ा नहीं बना। आमगे एक सेलिब्रिटी है, वह बिग बॉस सीजन छह में भी नजर आईं थीं। ज्योति पढ़ने में भी बहुत तेज हैं, उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है।

पहले चरण में इन राज्यों में किया जा रहा मतदान


बता दें कि 11 अप्रैल 2019 को पहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, असम की 5, बिहार की 4, ओडिशा की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल की 2, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम व त्रिपुरा की 1-1, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की 1-1 और पश्चिम बंगाल की 2 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।

Exit mobile version