Site icon Yashbharat.com

दीपिका पादुकोण ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस एक्ट्रैस को नहीं बुलाएंगी अपनी शादी में

16 07 257924000deepika storysize 650 071114071505 ll

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी बहन अनिशा पादुकोण के साथ नेहा धूपिया के शो वोग बीएफएफ में पहुंची। इस दौरान जहां ये दोनों बहनें एक दूसरे का राज खोलते नजर आईं वही, फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी दीपिका ने कई चौंकाने वाले बयान दिए।

इस शो में जब दीपिका से पूछा गया कि वो कौन होगा जिसे वो अपनी शादी में नहीं बुलाएंगी। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने नाम लिए अभिनेत्री कैटरीना कैफ का। दीपिका पादुकोण ने ये खुलासा किया कि वह अपनी शादी में अभिनेत्री कटरीना कैफ को इनविटेशन नहीं देंगी।

इस शो में दीपिका ने कई और भी चौंकाने वाले खुलासे किए। इस शो में दीपिका ने कथित ब्वॉयफ्रैंड रणवीर के बारे में कुछ खास बातें बताईं। दीपिका ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह बेस्ट किसर(Kisser) हैं। इतना ही नहीं शो में दीपिका की बहन अनिशा ने एक और राज का खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि चार साल पहले ही दीपिका की सगाई हो चुकी है। हालांकि नेहा ने दीपिका से पूछा कि क्या आप इंगेज हैं। जिस पर दीपिका ने साफ मना कर दिया और कहा नहीं।

Exit mobile version