Site icon Yashbharat.com

7th Pay Commission सातवें वेतनमान के एरियर और 10 हजार त्यौहार अग्रिम खटाई में, ये है कारण

7thpaycom

7th Pay Commission भोपाल। दीपावली के पहले प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को वेतन व एरियर से मिलने वाली राशि खटाई में पड़ गई है। सरकार ने तय किया था कि 40 हजार रुपय मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को बिना ब्याज के 10 हजार रुपये त्योहार अग्रिम देंगे। सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त की 25 फीसद राशि भी दी जाएगी।

7th Pay Commission कर्मचारियों में चिंता

कोरोना संकट के बीच दीपावली के पूर्व मिलने वाली इन दोनों खुशियों पर चुनाव की बंदिशें है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को लाभ देने की घोषणा की थी। प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव चल रहे हैं इसलिए कर्मचारियों को लाभ देने से जुड़े प्रस्ताव चुनाव आयोग दिल्ली को भेजा गया है, जिस पर अनुमति नहीं मिली है।

कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि दीपावली 10 दिन बाद 14 नवंबर की है। यदि आयोग से हरी झंडी नहीं मिली तो कर्मचारियों को मिलने वाला त्योहार अग्रिम और किस्त की 25 फीसद राशि घटाई में पड़ सकती है।

मप्र वित्त विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग से कर्मचारियों को त्योहार अग्रिम और एरियर की 25 फीसद राशि देने की फाइल आइ थी। इसके लिए मप्र मुख्य निर्वाचन अधिकार के माध्यम से प्रस्ताव चुनाव आयोग दिल्ली को भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। प्रस्ताव पर जैसे ही अनुमित मिलेगी, कर्मचारियों को लाभ दिया जाएगा।

Exit mobile version