Site icon Yashbharat.com

दिशा पाटनी ने अक्षय की फिल्म में काम करने से किया इंकार

akshay

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म बागी 2 की सफलता के बाद अब फिल्मों का चुनाव बड़े ध्यान से कर रही हैं। दिशा को निर्देशक आर बाल्की ने उनकी अगली फिल्म मंगलयान के लिए चुना था जिसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो वह बहुत खुश हुई लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में उनके अलावा तीन और फीमेल कास्ट की भी अहम भूमिका है तो उन्होंने मना कर दिया। दिशा ने यह विचार किया कि इन तीनों के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन की भी अहम भूमिका होगी।

फिल्म में इतने सारे लोग होंगे तो उन्हें उनकी प्रतिभा को दर्शाने का अवसर कम मिलेगा, जिसके चलते उन्होंने आर बाल्की की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म मंगलयान, भारत द्वारा छोड़े गए पहले मंगलयान पर आधारित होगी। जिसमें विद्या बालन भी अहम भूमिका निभाएंगी है। दिशा पाटनी इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। दिशा फिल्म संगमित्रा (संघमित्रा) में भी प्रमुख किरदार निभाने जा रही हैं, उसे सुन्दर सी डायरेक्ट कर रहे हैं। संघमित्रा एक योद्धा राजकुमारी की कहानी है। फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज करने का प्लान है।

Exit mobile version