Site icon Yashbharat.com

दिल्ली NCR में झमाझम, देश के इन शहरों में भी बारिश के आसार

नई दिल्ली Weather Forecast । दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार तड़के गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि रविवार को हवाओं की स्पीड बढ़ने के साथ बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा समेत हरियाणा के कुछ भागों में हल्की बारिश की खबर है। ठंड, कोहरे के बाद अब झमाझम बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। हालांकि बारिश होने के बावजूद राजधानी दिल्ली के प्रदूषण स्तर में कोई कमी नहीं आई है। प्रदूषण शनिवार को भी इमरजेंसी स्तर पर बना रहा था, लेकिन रविवार सुबह हुई बारिश के कारण दमघोटू प्रदूषण से आज राहत मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 6 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 6 जनवरी तक लगातार रिमझिम बारिश होती रहेगी।

सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 453 पर पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद तेज बारिश के कारण इसमें कमी आई, लेकिन बारिश की चंद बूंदें प्रदूषण से बहुत अधिक राहत नहीं दिलवा पाईं। बारिश रुकने के बाद प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा। शाम 4 बजे CPCB के एयर बुलेटिन में राजधानी का AQI 443 रहा। NCR की हालत भी बदतर रही। बागपत में 457, बहादुरगढ़ में 432, बुलंदशहर में 447, फरीदाबाद में 415, गाजियाबाद में 462, ग्रेटर नोएडा में 450, गुरुग्राम में 336, नोएडा में 448 और रोहतक में AQI 442 रहा

Exit mobile version