Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में 8वीं कक्षा तक के लिए स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं तक के लिए यह है आदेश

04 01 2021 school reopening from today 21236161

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों से कहा है कि अगले आदेश तक नए अकादमिक सत्र में किसी भी कक्षा के छात्रों को न बुलाया जाए। शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को नोटिस जारी कर कहा कि अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए पढ़ाई डिजिटल मोड से कराई जाए।

आदेश के मुताबिक अकादमिक सत्र 2020-21 के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही गाइडेंस के लिए स्कूल आ सकेंगे। ये विद्यार्थी अपने अभिभावकों की मंजूरी लेकर परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क व इंटर्नल असेसमेंट संबंधी कार्यों के लिए स्कूल आ सकेंगे।

8वीं कक्षा तक के किसी भी विद्यार्थियों को किसी भी सूरत में स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

यह आदेश सरकारी, निगम, दिल्ली कैंट, एनडीएसमी और निजी स्कूलों के लिए जारी किया गया है।

शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने एक परिपत्र जारी कर सभी सरकारी स्कूलों को एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने और नौवीं कक्षा तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया था।

Exit mobile version