Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में ऑटो रिक्शा का सफर हुआ महंगा

auto rickshaw fares 13 06 2019 m

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ऑटो रिक्शा के किराए में बढ़ोतरी की है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसकी जानकारी दी है। आप सरकार ने कानून विभाग की राय के बाद इस सम्बन्ध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल से इसकी अनुमति नहीं ली गई है। इससे एक बार फिर राज्य सरकार और उपराज्यपाल में टकराव की आशंका बढ़ सकती है। अगर हम बात किराए में की गई वृद्धि की करें तो इससे 90 हजार ऑटो रिक्शा चालकों को फायदा होगा। यह भी बता दें कि, राजधानी में 6 साल बाद किराया बढ़ाया गया है।

Exit mobile version